CM NITISH ने बख्तियारपुर में डाला वोट

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही खास लोग भी मतदान कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए राज्यपाल ने राजभवन के समीप स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बख्तियारपुर में मतदान करने के लिए पहुंचे। सीएम नीतीश बख्तियारपुर के मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में स्थित बूथ संख्या 236 पर पहुंच कर मतदान किया।

सीएम नीतीश सड़क मार्ग से पटना से बख्तियारपुर पहुंचे और फिर मतदान के बाद वे सड़क मार्ग से ही वापस पटना के लिए निकल गए। बता दें कि बख्तियारपुर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का एक भाग है। इससे पहले भी सीएम नीतीश हर बार मतदान के लिए बख्तियारपुर जाते थे और वहां मतदान करते थे। बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

VOTE IN PATNA: मजा लें फ्री समोसा के साथ ही कई अन्य आकर्षक ऑफर का

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM NITISH CM NITISH

CM NITISH

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...