CM Nitish ने 1239 नवनियुक्त दारोगा को बांटा नियुक्ति पत्र

पटना: राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1239 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्त पत्र सौंपा। कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ ही मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी नव नियुक्त दारोगा को ईमानदारी से काम करने और बिहार में कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही विकास कार्यो में अपना योगदान देने की बात कही।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अगले वर्ष चुनाव से पहले बाकि के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चुनाव है, और चुनाव से पहले ही सारी प्रक्रिया कर लें ताकि चुनाव से पहले ही सभी को नियुक्ति पत्र दिया जा सके। इस दौरान दोनों उप मुख्यमंत्री ने भी नव नियुक्त दारोगा को उनका कर्तव्यबोध करवाया और कानून का राज स्थापित करने के लिए कहा। वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी नए दारोगा को कहा कि राज्य में शराब माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया को उखाड़ फेंके।

यह भी पढ़ें-  Jammu and Kashmir में आतंकी हमले में बिहार के तीन लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुःख, की अनुग्रह राशि की घोषणा

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...