CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, जानें किसको क्या मिला…

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी तय हो गया है। शुक्रवार यानी 21 नवंबर दोपहर को विभाग बंटवारा को लेकर तेज हुई। बड़ी हलचल के बाद कल यानी 20 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर मंत्री की सूची विभागों के साथ सौंपी। माना जा रहा है कि बहुत जल्द सभी मंत्री के विभागों की सूची जारी की जा सकती है। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

JDU के खाते में जा सकते हैं ये विभाग

सूत्रों के अनुसार, इतना तय हो चुका है कि गृह विभाग और सामान्य प्रशासन सीएम नीतीश कुमार के पास ही रहेगा। वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे की बात करें तो उसके खाते में मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, ऊर्जा, योजना एवं विकास, ग्रामीण विकास, विज्ञान प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, समाज कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क, शिक्षा, भवन निर्माण, मद्य निषेद्य उत्पाद एवं निबंधन विभाग जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे विभाग को किसी को नहीं मिलेंगे, उसके मंत्री खुद सीएम नीतीश कुमार रहेंगे।

BJP के मंत्रियों को मिल सकते हैं ये विभाग

वहीं अगर बात भारतीय जनता पार्टी (BJP) की करें तो उसके खाते में वित्त एवं वाणिज्य कर, पथ निर्माण, सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, उद्योग, पर्यटन, नगर विकास एवं आवास, विधि, राजस्व एवं भूमि सुधार, परिवहन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, गन्ना, पंचायती राज, खेल और श्रम संसाधन विभाग जा सकते हैं।

CM Gover 1 22Scope News

लोजपा (रामविलास), HAM और RLM को मिल सकते हैं ये मंत्रालय

विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तरफ से चिराग पासवान के दो मंत्रियों संजय कुमार सिंह और संजय पासवान को खान एवं भूतत्व और पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मिल सकते हैं। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को कला संस्कृति एवं युवा, सूचना प्रावैद्यिकी, लघु जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्रालय मिल सकते हैं।

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : ‘2025 फिर से नीतीश’, नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली CM पद की शपथ

सौरव सिंह और अंशु झा की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...