CM नीतीश ने Patna के नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का किया निरीक्षण

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी चार सिंतबर को पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बचे हुये कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के समीक्षा कक्ष में विस्तारीकरण कार्य से संबंधित एक समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर और बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के तहत जो भी जरुरी कार्य हैं वो किए जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों के सुचारु आवागमन को लेकर विस्तारीकरण कार्य जल्द पूरा करें। राज्य सरकार से जो भी मदद की जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। हवाई अड्डा परिसर के पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करें और हवाई अड्डा से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएं ताकि कम से कम समय में लोग यहां पहुंच सकें।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर पुदकल कट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा एवं जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Patna मेट्रो के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार, गांधी मैदान से आकाशवाणी के बीच सुरंग तैयार

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...