CM नीतीश ने गयाजी धाम में अत्याधुनिक धर्मशाला के निर्माण की रखी आधारशिला

गया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश गया और बोधगया में शिलान्यास और लोकार्पण के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। साथ ही पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारी की समीक्षा भी की। इसके साथ ही वो गयाजी धाम में अत्याधुनिक धर्मशाला के निर्माण की आधारशिला रखा। गयाजी आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक धर्मशाला बनाने की योजना है।

बता दें कि गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला,2023 में मात्र 19 दिन से रह गए हैं। पितृपक्ष मेला 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन तत्पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी सजग है और स्वयं अधिकारियों के साथ मेले में आने वाले पिंडारियों को कोई दिक्कत ना हो इसकी बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे और कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

CM Nitish Kumar 1 1 22Scope News

गया आगमन पर सबसे पहले उन्होंने भी बीपार्ड के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के बाद सीता कुंड के पास बने नवनिर्मित मां सीता पथ का उद्घाटन किया। सीता कुंड से वे नाव से फल्गु नदी पार कर विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान विष्णु चरण चिन्ह पर मत्था टेका। इसके बाद वह वे 1080 तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए 120 करोड रुपए की लागत से 4.38 एकड़ में पांच मंजिला बनने वाली गयाजी धर्मशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर डिप्टीसी सीएम तेजस्वी यादव, सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, आईटी मंत्री, मो. इशराइल मंसूरी, जलसंसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद विजय मांझी, पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार और जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा के साथ कई गण्यमान्य नेता शामिल हुए।

https://22scope.com/former-minister-shyam-rajak-is-performing-pind-daan-with-his-family-in-gaya/

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...