G-20 समिट में डिनर के दौरान बाइडेन, मुर्मू और मोदी से मिले CM नीतीश

G-20 समिट में डिनर के दौरान बाइडेन, मुर्मू और मोदी से मिले CM नीतीश

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नौ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के भारत मंडपम में में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट की अध्यक्षता कर रहे हैं। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। इसमें जी-20 में शामिल सभी राष्ट्राध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था।

बता दें कि देश के करीब सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण किया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। डिनर के दौरान नीतीश कुमार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिखायी दिए। बता दें कि इस डिनर में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वशर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अश्निनी कुमार चौबे, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।

आफताब आलम की रिपोर्ट

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...