कल Begusarai पहुंचेंगे सीएम नीतीश, देंगे कई योजनाओं की सौगात

बेगूसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत शनिवार को बेगूसराय पहुंचेंगे। बेगूसराय में सीएम कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को मटिहानी प्रखंड के आदर्श ग्राम मनिअप्पा में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे साथ ही लोगों से मुलाकात भी करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सीएम मनिअप्पा पंचायत में पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान, स्टेडियम, तीन पोखर, पानी टंकी समेत कई सड़कों का उद्घाटन करेंगे साथ ही वे कई अन्य योजना का शिलान्यास भी करेंगे।

सीएम बेगूसराय में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अस्पताल का भी शिलान्यास करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम पनिअप्पा को करीब 25 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में ख़ुशी का माहौल है। इसके साथ ही दो महादलित बस्ती लंबे समय से सड़क के लिए तरस रही थी जहां मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व सड़क तैयार की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   भोजपुर में Road Accident में एक छात्र की मौत तीन जख्मी

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Begusarai Begusarai Begusarai

Begusarai

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...