प्रकाशित:
बाढ़ : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम बख्तियारपुर जाएंगे। नीतीश कुमार मंजू सिंह प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम चार बजे बख्तियारपुर पहुंचेंगे। बाढ़ अनुमंडल के एसडीएम डॉक्टर कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम के आने की सूचना के बाद तैयारी चल रही है। ऐसी संभावना जताई जा रही है की गंगा चैनल के साथ सीढ़ी घाट भी जा सकते हैं।
वहीं डाक बंगला में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर थाना के नए भवन को भी देख सकते हैं। इसके लिए थाना में रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
Highlights


















