CM ने आयोजित किया इफ्तार पार्टी, राज्यपाल और नेताओं के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे रोजेदार

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, राज्यपाल सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

पटना: CM नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘नेक संवाद’ में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर CM सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआयें कीं।

इस अवसर पर CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा टोपी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम आगत अतिथियों एवं रोजेदारों का स्वागत किया।

1 263 scaled 22Scope News

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित अन्य मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  राजधानी में दो Kidnapping की कोशिश को पुलिस ने किया विफल, एक मामले में तो…

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...