बांका में CM देंगे मेडिकल कॉलेज और स्मार्ट विलेज की सौगात, करेंगे…

बांका: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत बांका जायेंगे। बांका में मुख्यमंत्री करीब 362 करोड़ रूपये की 175 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीएम बांका के अमरपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे तो इसके साथ ही बाबरचक में स्मार्ट विलेज का भी उद्घाटन करेंगे।

सीएम अपनी यात्रा के दौरान रजौन प्रखंड में स्थित उन्नति ग्राम पहुंचेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सीएम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। स्कूल निरीक्षण के दौरान सीएम का स्वागत बच्चे करेंगे जहां वे बच्चों से बातचीत भी करेंगे। इसके बाद सीएम जीविकाकर्मियों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे और जीविका के उत्पादों का अवलोकन करेंगे। सीएम बांका में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच घर की चाबी वितरण भी करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान सीएम नीतीश आंगनवाड़ी केंद्र, पेयजलापूर्ति, सामुदायिक भवन सह वर्कशेड, खेल मैदान इत्यादि का भी निरीक्षण करेंगे और विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेंगे। सीएम बास्केटबॉल ग्राउंड पहुंचकर जिले के करीब 175 से अधिक योजनाओं के शिलापट्ट का रिमोट दबाकर उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और बैडमिंटन कोर्ट, सूर्यघर, सामुदायिक शौचालय आदि का निरीक्षण करेंगे।

सीएम प्रगति यात्रा के दौरान अमरपुर प्रखंड के राजपुर गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा 26 एकड़ जमीन चिह्नित किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    466 करोड़ के घाटे में है Patna University, सीनेट में ये कोर्स शुरू करने की मांग

CM CM CM

CM </span

Highlights

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...