466 करोड़ के घाटे में है Patna University, सीनेट में ये कोर्स शुरू करने की मांग

पटना: शनिवार को राजधानी पटना में स्थित पटना विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने की। इस दौरान बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो गिरीश कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में विश्वविद्यालय का बजट भी प्रस्तुत किया गया जो कि घाटे का बजट था। बजट करीब 466.96 करोड़ रूपये घाटे का था जो सीनेट की बैठक में प्रस्तुत किया गया। बजता के अनुसुअर विश्वविद्यालय की कुल आय 39.94 करोड़ रूपये रही जबकि व्यय करीब 506.90 करोड़।

बजट के दौरान पटना विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों और उसमें होने वाले खर्चों का भी ब्यौरा दिया गया। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव पर भी सहमति बनी और कुलपति ने मार्च के अंत तक चुनाव करवाने की बात कही। छात्रसंघ चुनाव को लेकर जल्द ही तारीखों की घोषणा की जाएगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में पहले परीक्षा आयोजित की जाएगी और उसके बाद फिर छात्रसंघ का चुनाव कराया जायेगा।

सीनेट की बैठक में प्रो शशांक भूषण लाल ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। बैठक में प्रश्नकाल के दौरान प्रो अमिताभ कश्यप ने अकादमिक और बजट सीनेट अलग करने की मांग की साथ ही उन्होंने एआई की पढाई शुरू करने की भी मांग रखी। साथ ही प्रो सईद आलम ने विश्वविद्यालय में आर्कियोलोजिकल म्युजियोलॉजी और बुद्धिज्म स्टडीज कोर्स शुरू करने की भी मांग की।

सीनेट की बैठक में सदस्यों ने कई शिकायतें भी रखीं जिसमें बीएन कॉलेज के प्राचार्य ने पिछले डेट से प्रमोशन मिलने की बात रखते हुए कहा कि बैकडेट से प्रमोशन तो मिल जाता है लेकिन उससे करियर में लाभ नहीं मिल पाता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पहचान के लिए News देना होगा न कि सनसनी, WJAI के ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम में IPRD के संयुक्त निदेशक ने…

Patna University Patna University Patna University

Patna University</span

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu: गंगा पर बन रहा बिहार का शानदार...

Kacchi Dargah Bidupur Mahasetu, पटना: बिहार के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने वाली कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन महासेतु परियोजना लगभग तैयार है। गंगा नदी...

Khalari Station Police Checking: खलारी स्टेशन पर आधी रात पुलिस का...

Khalari Station Police Checking, खलारी: सावन पूर्णिमा मेले को लेकर खलारी में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मेले में बड़ी संख्या...

Anchal Kumari UGC NET 2026: माता-पिता बेचते हैं सब्जी, बेटी ने...

Anchal Kumari UGC NET 2026, रामगढ़: सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कहानी रामगढ़ की...