दहाड़े CM Yogi – नए यूपी में माफिया दुस्साहस नहीं कर सकता, करेगा तो खामियाजा भुगतेगा

मिर्जापुर : दहाड़े CM Yogi – नए यूपी में माफिया दुस्साहस नहीं कर सकता, करेगा तो खामियाजा भुगतेगा। सोमवार को 765 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने मिर्जापुर पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने मझवां के पहाड़ी इलाके मे जनसभा की।

इसमें उन्होंने अपने संबोधन में सीधा और सपाट संदेश दिया कि – ‘यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। इसमें सुरक्षा भी है तो सम्मान भी है। बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। अगर कोई लगाएगा, तो उसको उसका खामियाजा भगतना पड़ेगा।

व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता, किसान की जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता और किसी गरीब की झोपड़ी को कोई उजाड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता। अगर कोई करेगा तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा’।

‘इसी यूपी में 2017 से पहले माफिया समानांतर सरकार चलाते थे’

CM Yogi ने इसी क्रम में मौजूदा एनडीए शासनकाल से पहले के उत्तर प्रदेश का जिक्र कर प्रतिपक्षी दलों पर हमला बोला। CM Yogi ने कहा कि, – ‘आपने देखा होगा कि 2017 के पहले यही उत्तर प्रदेश है जहां माफिया समानांतर सरकार चलाते थे।

कहीं खनन माफिया हावी था, कहीं वन माफिया हावी था, कहीं पशु माफिया हावी था, कहीं संगठित अपराध में लिप्त माफियाओँ के गिरोह समानांतर सरकारें चलाती थीं। जब उनका काफिला निकलता था तो सामान्य जनप्रतिनिधि सहम जाते थे।

प्रशासन उनके सामने सैल्यूट देने के लिए मजबूर होता था। और किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि इन माफियाओं पर हाथ डाल सके। आज आप देख रहे होंगे कि गिड़गिड़ा रहे होंगे बस कि जान बख्श दो। जब सुरक्षा का ऐसा वातारण होगा तो मां विंध्यवासिनी की कृपा तो बरसेगी ही बरसेगी’।

मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ।

बोले सीएम योगी – हमने कभी जाति के नाम पर बांटने का काम नहीं किया

अपने संबोधन के क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रतिपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथ लिया लेकिन किसी भी दल विशेष का नाम नहीं लिया। कहा कि – ‘हमने जाति के नाम पर बांटने का काम कभी नहीं किया। जो लोग जाति का गंदा खेल खेलते हैं, जो लोग समाज को आपस में लड़ाने का काम करते हैं, ये वही लोग हैं जो दुर्दांत माफियाओं के आगे गिड़गिड़ाते थे, नाक रगड़ते थे।

वे दंगाइयों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ते थे। आज उन्हें यह अच्छा कैसे लग सकता है कि प्रदेश विकास की राह पर एक नई पहचानन के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है। वे बैरियर बनकर फिर से खड़ा होना चाहते हैं। वे आपके वर्तमान को खराब करना ही चाहते हैं, आपके आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

मेरी आप सबसे अपील होगी कि याद रखना कि वर्तमान को तो ठीक रखना ही रखना है, आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसी सुदृढ़ नींव तैयार कि कोई माफिया हावी न होने पाए और उसको फिर से सिर उठाने का मौका न मिलने पाए’।

Bihar Investment Proposals 2026: बिहार में ₹1.21 लाख करोड़ के निवेश...

Bihar Investment Proposals 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और उद्यमियों के लिए...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking, पटना: बिहार में पर्यटन को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन...

Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख...

Airtel International Roaming Compensation, पटना: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने भारती टेलीमीडिया लिमिटेड...