छठ महापर्व की भोजपुरी में CM Yogi ने वीडियो जारी कर दी बधाई

डिजीटल डेस्क : छठ महापर्व की भोजपुरी में CM Yogi ने वीडियो जारी कर दी बधाई। छठ महापर्व पर भोजपुरी अंदाज में उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामना दी।

CM Yogi ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी करते हुए सभी भक्तों को छठ महापर्व की बधाई दी। भोजपुरी में ही CM Yogi ने पर्व की बधाई देते हुए अपनी बात कही।

CM Yogi बोले – छठी मईया से प्रार्थना बा, खुशहाली बनल रहे…

अपने संदेश में CM Yogi ने कहा कि – लोकआस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर हमरे तरफ से आप सभी माता-बहनों, आ भोजपुरी समाज के लोगन के बहुत-बहुत मंगलकामना।

…छठी मईया की कृपा से हमरे प्रदेश के सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनल रहे। यही छठी मईया से प्रार्थना बा। …जय-जय छठी मईया।

File Photo
File Photo

छठ पूजा पर्व का आज अहम दिन, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं…

छठ पूजा पर्व का आज तीसरा और बेहद अहम दिन है। इस दिन को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चार दिवसीय छठ पूजा का पहला अर्घ्य आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। नहाए-खाए और खरना के बाद इस महापर्व में आज संध्याकाल में डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। कल शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना की जाती है।

File Photo
File Photo

छठ पूजा पर्व पर यूपी के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष चौकसी व्यवस्था…

यूपी के सभी जिलों में छठ पूजा महापर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को चौकस व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासनिक तैयारियों को लेकर एडीजीपी (सेंट्रल) मनीषा सिंह ने कहा, – ‘छठ महापर्व की सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। जहां से श्रद्धालु आएंगे, वहां ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है ताकि उन्हें कोई असुविधा ना हो।

…मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। …ट्रैफिक पुलिस कर्मी, सिविल पुलिस की टीम और काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। …सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी की जा रही है…’।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...