CM योगी मधुबनी व सुपौल में की आखिरी जनसभा, जो प्रभु राम व माता जानकी का विरोध करता हो क्या उसे देना चाहिए वोट

202
CM योगी मधुबनी व सुपौल में की आखिरी जनसभा, जो प्रभु राम व माता जानकी का विरोध करता हो क्या उसे देना चाहिए वोट
CM योगी मधुबनी व सुपौल में की आखिरी जनसभा, जो प्रभु राम व माता जानकी का विरोध करता हो क्या उसे देना चाहिए वोट
Advertisment

मधुबनी/सुपौल : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आखिरी दिन एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन की तरफ से धुंआधार प्रचार की गई। दोनों गठबंधनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज यानी नौ नवंबर को दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार शाम पांच बजे खत्म हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार की। वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार में नेता प्रतिपक्ष व गठबंधन की तरफ से सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ चुनावी रैली की।

Advertisment

DIARCH Group 22Scope News

NDA सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं – CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज तीन बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। पहली जनसभा अररिया, दूसरी रैली मधुबनी और तीसरी रैली सुपौल में की। योगी आदित्यनाथ ने मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में आज बिहार की सड़कें विकास की गवाही दे रही हैं, गांव प्रगति की नई पहचान बने हैं और युवाओं में आत्मविश्वास है।

कांग्रेस और RJD अराजकता, जंगलराज एवं गुंडागर्दी की प्रतीक हैं – CM योगी

सीएम योगी ने बिस्फी विधानसभा क्षेत्र की उत्साहित जनता-जनार्दन के मध्य कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में कहती थी कि प्रभु श्री राम तो हुए ही नहीं, कितना भारी अपमान संतों का, आपका और भारत का है। कांग्रेस और राजद अराजकता, जंगलराज एवं गुंडागर्दी की प्रतीक हैं। इन्हें दोबारा सत्ता में आने नहीं देना है, अन्यथा आने वाली पीढ़ियां हमेशा कोसेंगी। जो भारत माता की जय नहीं बोल सकता हो, जो प्रभु श्री राम का विरोध करता हो, जो मां जानकी का विरोध करता हो, क्या उसको वोट देना चाहिए। कांग्रेस और राजद ‘रामद्रोही’ हैं, इसलिए पूरा बिहार एक स्वर में बोल रहा है कि ‘जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं’। इसलिए फिर एक बार एनडीए सरकार। इस अभूतपूर्व उत्साह एवं समर्थन के लिए बिस्फी विधान सभा क्षेत्र वासियों का हार्दिक आभार।

Yogi Madhubani Supaul 1 22Scope News

सुपौल में योगी ने बिहार में NDA की सरकार बनने का किया दावा

बिहार के सुपौल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारी भीड़ को देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी तो सिर्फ छातापुर में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार स्थापित होगी।

बिहार भारत की स्वर्णिम युग लाने वाली धरा – CM योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार जिसका अपना गौरवशाली इतिहास हो, बिहार भारत का स्वर्ण युग लाने वाली धरा है। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म बिहार में हुआ था। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर इसी पावन धारा (बिहार) में जन्म लिए थे। मैथिली, भोजपुरी और संस्कृत को छठ गीतों के माध्यम से पहचान दिलाने वाली शारदा सिन्हा इसी बिहार में जन्मी हैं।

Yogi Madhubani Supaul 2 22Scope News

‘कांग्रेस-राजद ने बिहार को बनाया था जंगलराज’

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कि जिस बिहार ने आर्यभट्ट जैसा खगोल शास्त्रीय दिया हो, जिस भारत के स्वर्ण युग लाने वाले चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की जोड़ी दी हो वह बिहार किन्हीं कारणों से बीमारू हो गया था। कौन वे कारक थे कि लोग बिहार को जंगलराज के रूप में जानने लगे थे। इस पाप का दोषी कांग्रेस और राजद है।

अराजकता ने नौजवानों के आगे खड़ा किया पहचान का संकट – योगी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिस बिहार ने नालंदा विश्वविद्यालय देकर दुनिया ज्ञानवान बनाया होगा। उस बिहार में इन दोनों (कांग्रेस-राजद) के शासनकाल में बिहार साक्षरता में सबसे नीचे पायदान में चला गया। जंगलराज था, परिवारवादी विभाज्यता ने बिहार में जाति-जाति को आपस में लड़ाकर अराजकता, गुंडागर्दी का जो तांडव किया, उसने बिहार के नौजवानों के आगे पहचान का संकट खड़ा कर दिया।

Yogi Madhubani Supaul 3 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रचार के आखिरी दिन अररिया में गरजे योगी, कहा- ये कांग्रेस और RJD के लोग रामद्रोही हैं…

Advertisement