सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के परिहार में जनता दरबार के दौरान शराब विनष्टीकरण के सवाल पर परिहार सीओ मोनी कुमारी और थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम आपस में भीड़ गए। बताया जा रहा है कि शराब विनष्टीकरण नहीं किए जाने के सवाल पर थानाध्यक्ष ने महिला सीओ को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद महिला सीओ मोनी कुमारी ने चप्पल उठाकर थानाध्यक्ष की पिटाई कर दी।इस घटना के बाद परिहार थाना और अंचल कार्यालय का माहौल गर्म है। जिलाधिकारी रिची पांडेय भी मौके पर पहुंचे। वहीं इस बात की सूचना पाकर जिले के सभी सीओ परिहार अंचल कार्यालय पहुंच चुके हैं और आगे की रणनीति बना रहे हैं। घटना पर फिलहाल वरीय अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
यह भी पढ़े : अश्लील फोटो के जरिए करता था ब्लैकमेल, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर रच दी मर्डर की प्लानिंग
यह भी देखें :
अमित कुमार की रिपोर्ट


















