अश्लील फोटो के जरिए करता था ब्लैकमेल, भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर रच दी मर्डर की प्लानिंग

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी के पुपरी पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर हत्याकांड के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस घटना में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है जिसको जानने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। बीते 22 नवंबर को रुन्नीसैदपुर थाना के माधोपुर सुल्तानपुर गांव निवासी आलोक कुमार उर्फ मोनू की हत्या पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव के लचका के नजदीक सुनियोजित तरीके से कर दी गई थी। हत्या के बाद सभी लोग वहां से भाग निकले थे।

बताया जाता है कि आलोक कुमार अपनी कार से अपने मित्र की शादी में माधोपुर सुल्तानपुर से चोरौत जा रहे थे। इसी दौरान पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव के नजदीक उनके सीने में तीन गोलियां दाग दी गई। घटना के पीछे के कारण जानने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जाता है कि मृतक मोनू आरोपी के घर के महिला सदस्य के कुछ अश्लील फोटो के जरिए लगातार ब्लैक मेल कर रहा था। इतना ही नहीं उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाने की भी धमकी दे रहा था। इस ब्लैकमेल से तंग आकर आरोपी कुंदन कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पूरी योजना को अंजाम दिया।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि पुलिस को चकमा देने के लिए हत्यारे ने मोबाइल लोकेशन ट्रैश न हो इसको लेकर अपने मोबाइल को घर पर ही रख दिया और अपने दोस्त के नाम पर नया सिम लिया। हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों ने भी इसी तरीके का प्लान रचा। इस मामले में एसडीपीओ पुपरी अतनु दत्ता ने बताया कि इस घटना के मास्टरमाइंड सुरसंड थाना क्षेत्र के धनारी गांव निवासी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। बहुत जल्द अन्य लोगों की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : शराब कारोबारी और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

अमित कुमार की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...