हजारीबाग में हाइवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चालक की मौत

हजारीबागः हजारीबाग में कटकमसांडी रेलवे क्रॉसिंग एवं जमुनिया सोती मार्ग पर हाइवा और ट्रक के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई है। मृतक चालक का नाम मोहम्मद मेराज बताया जा रहा है और वह रामगढ़ के आजाद नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश

जानकारी के अनुसार मोहम्मद मेराज ट्रक में सिमेंट अनलोड कर खलारी से रामगढ़ की ओर वापस लौट रहा था इसी दौरान जमुनिया सोती रोड के पास कोयला लदा एक खड़े हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा हाइवा के अंदर घुस गया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पर जमा हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को निकाला

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को अलग करने की काम में लग गई। पर वाहन के अंदर ही चालक का शव फंसा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालक के शव को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद वहां पर लंबा जाम लग गया था जिसके बाद पुलिस ने जाम हटाया और आवागमन को सुचारू रुप से चालू किया गया।

ये भी पढ़ें- रामगढ़ में JMM की बैठक में शहीद सोबरन सोरेन की शहादत दिवस मनाने का हुआ निर्णय

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...