झारखंड में और बढ़ेगी ठंड! 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

रांची. झारखंड के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में है। आने वाले दिनों में झारखंड के 9 जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद शामिल है। वहीं झारखंड में पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया। यहां न्यूनमत तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया है।

झारखंड के 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बोकारो का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर की स्थिति जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आई है। दिल्ली में रविवार शाम 5.30 बजे तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...