झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, कांके का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री

रांची: झारखंड के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को दिन के समय कुछ राहत महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही पछुआ हवाओं के कारण कनकनी ने लोगों को परेशान कर दिया।

कांके सबसे ठंडा, रांची में भी ठंड का असर

रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कांके में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मैक्लुस्कीगंज भी सर्दी से अछूता नहीं रहा, जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

6 2 22Scope News

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के रांची केंद्र ने शनिवार को भी शीतलहर की चेतावनी जारी की है। बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। हालांकि, रांची में शीतलहर की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण ठंड और कनकनी का असर रहेगा।

16 दिसंबर से बदलाव की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 15 दिसंबर तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 16 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड का असर थोड़ा कम होने की संभावना है।

ठंड से बचाव के उपाय

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर बुजुर्ग और बच्चों को ठंड से बचाने की अपील की गई है।

JSSC CGL Paper Leak: सीआईडी ने एक और आरोपी मिथिलेश पांडेय...

 JSSC CGL पेपर लीक और धांधली मामले में CID ने बोकारो निवासी मिथिलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 38...

Ranchi News: वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा वर्मा और...

वियतनाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के शव शनिवार को कोलकाता...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...