कर्नल कप 2022: झरहा और अमही ने जीत के साथ की शुरुआत

हुसैनाबाद (पलामू) : कर्नल कप 2022 फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन भी दर्शकों को

दो रोमांचक मैच देखने को मिला. पहला मैच झरहा बनाम झरगाड़ा के बीच खेला गया,

जिसमें झरहा की टीम 2-0 से विजयी हुई. झरहा की ओर से उमाशंकर सिंह ने गोल किया.

वहीं दूसरे मुकाबले में काजीनगर बनाम अमही का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला.

दोनों टीमों ने पहले हाफ तक गोल करने के लिए भरपूर कोशिश की,

लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ में अमही ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन

करते हुए काजीनगर को 1-0 से हरा दिया.

football1 2 22Scope News

भाईचारा के साथ खेलें खेल- कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह

मैच शुरू होने से पहले समाज सेवी राम प्रवेश सिंह, दिलीप सिंह, पूर्व मुखिया लालधन ठाकुर, भोला पासवान ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. क्लब के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया कि खेल को भाईचारा के साथ खेले. हमलोग हुसैनाबाद से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहे हैं. आज कर्नल कप की देन है कि हुसैनाबाद के कर्नल ब्रिगेड टीम पलामू जिले में जगह-जगह जाकर अपना परचम लहरा रही है.

football12 22Scope News

कर्नल कप 2022: जूनियर बच्चों को भी मिलेगा मौका

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे क्लब हुसैनाबाद क्षेत्र के जूनियर बच्चों को भी इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करेगा. इसलिए आप सभी खेल भावना से खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर फुटबॉल के क्षेत्र में हुसैनाबाद का नाम रोशन करें. जिससे हम सभी का मान सम्मान ऊंचा होगा.

football123 22Scope News

कर्नल कप 2022: 28 नवंबर को खेले जायेंगे दो मैच

मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष डबल सिंह, सुधीर कुमार सिंह, गणेश प्रजापति, मशहूर फुटबॉलर मेज़र चौधरी, विनय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, निर्णायक नेहाल मिर्जा,जय कुश सिंह, सगीर अहमद, अकरम जी,सुभाष कुमार, विशाल सिंह, गोविंद कुमार, सुदामा सिंह व हजारों खेल प्रेमी मौजूद थे. टूर्नामेंट का अगला मैच 28 नवंबर को बभंडी बनाम वैंराव तथा रपुरा बनाम डंडीला के बीच खेला जाएगा.

Saffrn

Trending News

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img