Palamu: लापता युवक का बिहार में मिला शव, हत्या की आशंका, विरोध में सड़क को किया जाम

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बैंक रोड निवासी बिगन मेहता का 21 वर्षीय बेटा छोटू मेहता बीते रविवार की शाम से लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो हैदरनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसी बीच देर शाम सोशल मीडिया पर बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव की तस्वीर वायरल हुई। तस्वीर देखकर छोटू मेहता के परिजनों ने उसकी पहचान की पुष्टि की।

Palamu: हत्या की जताई जा रही आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, नबीनगर पुलिस ने बड़ा फाटक के पास नहर से शव बरामद किया था, जो रस्सी से बंधा हुआ था। शव को सदर अस्पताल, औरंगाबाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और शव को सुरक्षित रखा गया। सोमवार सुबह छोटू मेहता के परिजन औरंगाबाद पहुंचे और शव की पहचान की।

Palamu: पुलिस कर रही पूछताछ

परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम हैदरनगर का ही एक युवक छोटू को घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शक के आधार पर हैदरनगर पुलिस ने उस युवक को रात में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हैदरनगर थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामला गंभीरता से जांच में है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Palamu: सड़क जाम कर जताया विरोध

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रशासन के काफी प्रयासों के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे जाम हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। नबीनगर पुलिस ने शव की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले को लेकर पलामू और औरंगाबाद पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...