Rajgir जू सफारी में देख सकेंगे रंग बिरंगे पक्षी भी, CM ने बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने Rajgir जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण, वन्य जीवों की बेहतर देखभाल एवं सुविधाओं का ख्याल रखने का दिया निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिले के Rajgir जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बर्ड एवियरी का जायजा लिया। जायजा के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बर्ड एवियरी में पक्षियों के रहने, खाने-पीने और उनके पर्यावरणीय वातावरण का ध्यान रखा गया है। यहां देशी-विदेशी प्रजाति के कई पक्षी उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने इन पक्षियों के कलरव को देखा और प्रफुल्लित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आज राजगीर में पक्षियों के रहने के लिए बनाये गये बर्ड एवियरी का उ‌द्घाटन किया गया है। Rajgir जू-सफारी के अंतर्गत पक्षियों के आश्रय हेतु उनके अनुकूल वातावरण के अनुसार जगह बनायी गयी है, जिसे बर्ड एवियरी (चिड़ियों का आवास) कहा जाता है। बर्ड एवियरी को लगभग 01 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है, जहाँ रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जा रहा है। बर्ड एवियरी को एक खुली जगह में बनाया गया है, जिसके अंदर पेड़-पौधे और पानी का स्रोत है, इसमें पक्षी आराम से रह सकेंगे।

यहां घूमने आनेवाले लोग खासकर बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी, साथ ही इससे पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। यह बर्ड एवियरी पक्षियों के लिए बेहतर आश्रय स्थल बना है। ज्ञातव्य है कि Rajgir के जू-सफारी में 5 तरह के जानवर बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू तथा हिरण को रखा गया है। Rajgir जू-सफारी देश का सबसे अच्छा जू-सफारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वर्ष 2021 में राजगीर जू-सफारी का उ‌द्घाटन किया गया और उसके बाद से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आ रहे हैं हैं और इसका आनंद उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Justice for Sahil: शिक्षा पाने गया था स्कूल मिली मौत, दो महीने बाद परिजनों ने…

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने Rajgir जू सफारी स्थित वन्य जीव अस्पताल का जायजा लिया और वन्य जीवों की चिकित्सा संबंधी विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वहां दो छोटे शावकों के अटखली करते हुए दृश्य का अवलोकन किया और आनंदित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन शावकों तथा जू सफारी के सभी जीवों का बेहतर ढंग से देखभाल करें और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखें।

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई सुनील, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बन्दना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबड़े, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    CM शामिल हुए होली मिलन समारोह में, खेली फूलों की होली

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img