भगवान विष्णु का चरण स्पर्श करने आइए कुम्हरी गांव

बोकारो : जिले के चास प्रखंड स्थित कुम्हरी गांव में दामोदर नदी और दामोदर जोरिया किनारे भगवान विष्णु का पद चिन्ह शीला में मौजूद है। जहां लोग भक्ति भाव से पूजा अर्चना करते हैं। पद चिन्ह के बाहर एक शीला में कुछ लिखा हुआ है, जिसे आजतक कोई भी पढ़ नहीं पाया है।

स्थानीय लोगों की मान्यता है की शीला में जो लिपि में बात लिखी गई है, इसमें खजाना का कोई रहस्य है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सतयुग में भगवान विष्णु इस मनोरम जगह पर आए थे। लोगों में यह आम चर्चा पूर्वजों से की जाती है कि भगवान विष्णु दामोदर और जोरिया के निकट भगवान जगन्नाथ की मंदिर स्थापना करना चाहते थे। लेकिन रात के 12 बजे के करीब मुर्गे ने आवाज लगाई। जिसके कारण भगवान विष्णु ने जगन्नाथ मंदिर को यहां स्थापित करने के बजाए उसे जगन्नाथपुरी में ले जाकर स्थापित कर दिया।

यहाँ से जाने के दौरान भगवान विष्णु ने शीला में अपने पद चिन्ह को छोड़ दिया ताकि लोगों को इसका दर्शन होते रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पद चिन्ह वाले शीला स्थल से एक पत्थर को ले जाया जा रहा था। लेकिन बगल के गांव स्थित बेलुन्जा के पास वह पत्थर जाकर रुक गया और सोना बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शीला पर लिखें लिपि को पढ़ने के लिए अखंड मंडलेश्वर श्री श्री स्वामी स्वरूपानंद परमहंस देव भी आए थे, लेकिन उन्होंने भी लिपि को पढ़ने में सफलता नहीं पाई। इसके अलावा कई साइंटिस्ट भी इस लिपि को पढ़ने मे असफल रहे ।

जिस जगह पर भगवान विष्णु का पद चिन्ह है वह स्थल काफी मनोरम है। इस पद चिन्ह वाले स्थल से महज कुछ ही दूरी पर भगवान भोलेनाथ का आप रूपी शिवलिंग है, जो आदि काल से यहां अवस्थित है। जिसको चेचका  धाम के रूप में जाना जाता है।

Saffrn

Trending News

पूर्व MP के मकान पर ड्रग विभाग का छापा, लगभग 25...

गयाजी : गयाजी में नकली और नशीली दवाओं के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पीपरपाती मोहल्ले में पूर्व...

अमेरिका-ईरान तनाव का असर, बिहार में ईंधन कीमतों में फिर बढ़ोतरी,...

पटना : बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...

अनंत सिंह को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, Video व...

गोपालगंज : मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को वायरल वीडियो और आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। सोमवार...

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img