तेजस्वी यादव को पता नहीं, कैसे दिया जाता है रोजगारः प्रशांत

PATNA: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने

पूर्वी चंपारण के चिरैया कोठी गांव में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि रोजगार कैसे दें.

prashant kishor 1 22Scope News
मीडिया को संबोधित करते हुए राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर

सिर्फ सलाहकार के बोलने पर कुछ भी बोलते हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को इस बात का

आइडिया भी नहीं है कि इतनी नौकरियां कहां से लेकर आएंगे.

तेजस्वी को जानकारी नहीं होगी कि 10 लाख नौकरी देने

की प्रक्रिया क्या है. उसके लिए बजट के प्रावधान क्या होंगे.

इसे किया कैसे जाएगा. बस जनता को बरगलाने के लिए कुछ भी बोल देतें हैं ताकि उन्हें वोट मिलता रहे.


4 महीने में 10 हजार लोगों को मिली नौकरी

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में नई सरकार को बने 4 महीने हो गए. अब तक 10 हजार लोगों को नौकरी मिली है, अगले 8 महीने में 9 लाख 90 हज़ार नौकरियां कहां से देंगे.

सरकारी विद्यालयों को पढ़ने लायक नहीं मानते लोग- प्रशांत


प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग भी यहां के सरकारी स्कूल को पढ़ने लायक नहीं मानते बल्कि खिचड़ी बांटने का सेंटर और सरकार की सुविधाओं का केंद्र मानते हैं, यहां फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भवन, शिक्षक और बच्चे इनका कोई समायोजन नहीं है. इसी वजह से बिहार में पढ़ाई पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के एक पढ़े-लिखे व्यक्ति होने के बाद भी शिक्षा में अब तक कोई बदलाव नहीं आना यह उनके कार्यकाल का एक काला अध्याय है.


केंद्र पैसा ना दे तो रुक जाएगी शिक्षकों की सैलेरीः प्रशांत


प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर केंद्र सरकार पैसा देना बंद कर दे तो बिहार में शिक्षकों की सैलेरी बंद हो जाएगी. उनहोंने कहा कि सांख्यिकी वाले सवा लाख लड़के, उनको हटा दिया गया है, टेक्नोलॉजी वाले लड़के को हटा दिया गया है.

रिपोर्ट: राजीव

 

 

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...