Muzaffarpur में नौकरी के नाम पर लड़कियों के साथ किया जाता था गंदा काम, विरोध करने पर…

MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है जहां नौकरी के नाम पर दर्जनों लड़कियों को झांसा देकर उनका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। यौन शोषण का विरोध करने पर लड़कियों के साथ मारपीट का भी मामला सामने आया है। मामले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक एक लड़की की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। मामले में बताया जाता है कि DVR नाम का एक फर्जी मार्केटिंग कंपनी के नाम पर सोशल मीडिया पर सिर्फ लड़कियों के लिए जॉब पोस्ट की जाती थी।

जॉब पोस्ट में लड़कियों को बेहतर सैलरी पैकेज की भी बात कही जाती थी। सोशल मीडिया पर जॉब पोस्ट के माध्यम से लड़कियां यहां नौकरी के लिए पहुंचती थी और फिर इनके चंगुल में फंस जाती थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि यहां जबरन उनका यौन शोषण किया जाता था और विरोध करने पर उनकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी। मामले में सारण की एक पीड़िता ने हिम्मत कर मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और लड़कियों को मुक्त करवाया।

सीएमडी से शिकायत करने पर कहा…
पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये इस कंपनी में पहुंची और उससे चयनित हो जाने की बात कह 20 हजार रूपये जमा करने की बात कही गई। उसे मुजफ्फरपुर के निकट बखरी में रखा गया था। तीन महीने तक जब उसका वेतन नहीं आया तो उसने कंपनी के सीएमडी से शिकायत की तब सीएमडी ने कहा था कि कंपनी से 50 अन्य लड़कियों को जोड़ो तब तुम्हारी सैलरी 50 हजार रूपये कर दी जाएगी।

सीएमडी पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने कंपनी के सीएमडी पर गंभीर आरोप हुए कहा कि उसने पहले भी कई बार जबरन शारीरिक शोषण किया था और गर्भवती हो जाने पर दवा देकर उसका गर्भपात भी करवा दिया था। उसने बताया कि जब उसे अहसास हुआ कि यह एक चिटफंड कंपनी है तब उसने एफआईआर दर्ज करवाया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामले में मुजफ्फरपुर की एसडीपीओ-2 नगर ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

विधानसभा चुनाव से पहले लक्ष्य से अधिक सरकारी नौकरी देगी नीतीश सरकार, रोजगार देने के मामले में…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

MUZAFFARPUR MUZAFFARPUR Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur

MUZAFFARPUR

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...