21 तक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करें

रांची: राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर जिला स्थापना समिति द्वारा की जा रही अनुशंसा को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है.

21 नवंबर तक जिला स्तर पर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने बुधवार को इस संबंध में सभी उपायुक्तों को पत्र भेजा है जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि जिला स्थापना समिति द्वारा विशेष मामलों में ही स्थानांतरण की अनुशंसा की जानी है.

अनुशंसा स्थानांतरण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया है. वैसे विद्यालय जहां छात्र अनुपात में शिक्षक अधिक हैं, वहां से सरप्लस शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाना है. इसके अलावा असाध्य रोग से ग्रसित होने और पति-पत्नी दोनों के अलग-अलग जिला में कार्यरत होने पर अंतर जिला स्थानांतरण का निर्देश दिया गया है.

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...