जल जीवन मिशन का हाल, बिहार पानी की क्वालिटी जांचने में पिछड़ा

पटना : बिहार के 13 जिले आर्सेनिक प्रभावित, 11 फ्लोराइड और नौ आयरन प्रभावित हैं। तब भी पानी जांच के लिए गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण दिए जाने की रफ्तार बिल्कुल ही सुस्त है। अभी तक बिहार के 211 गांवों की सिर्फ 383 महिलाओं को ही फील्ड टेस्ट किट (FTK) के जरिए पानी जांच का प्रशिक्षण मिल पाया है। दरअसल, भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव की पांच महिलाओं का चयन पानी जांच के लिए किया जाना है। एफटीके के जरिए पानी जांच का इन्हें प्रशिक्षण मिलना है।

आपको बता दें कि पानी की गुणवत्ता जांच कर महिलाएं रिपोर्ट तैयार करतीं, उस हिसाब से पानी की गुणवत्ता सुधारने का काम होना था। योजना के तहत राज्य के कुल 37 हजार 169 गांवों में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें से अभी तक 211 गांवों की महिलाओं को ही प्रशिक्षण दिया गया है। अभी भी 36 हजार 958 गांवों में पानी की जांच का काम महिलाएं नहीं कर रही है।

दरअसल, देश भर में 27 लाख 70 हजार से अधिक महिलाओं को एफटीके दिया जा चुका है। बिहार के पड़ोसी राज्यों को देखें तो झारखंड के 28 हजार 869 गांवों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हें एक लाख 51 हजार 771 किट दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के 95,832 गांवों की पांच लाख 729 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पश्चिम बंगाल में 18,854 गांवों की 41,210 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

यह भी देखें :

गया और सीतामढ़ी में अधिक प्रशिक्षण राज्य के आंकड़ों को देखें तो गया और सीतामढ़ी जिले में सबसे अधिक प्रशिक्षण दिया गया है। गया के 67 गांवों की 114 महिलाओं को और सीतामढ़ी के 66 गांवों की 138 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। पटना जिले के 32 गांवों की 68 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। अन्य जिलों में दहाई अंक में महिलाओं का प्रशिक्षित करने वाला जिला नवादा और वैशाली है। नवादा के 11 गांवों की 15 महिलाओं और वैशाली के 18 गांवों की 26 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

25 जिलें में एक भी प्रशिक्षित नहीं

बिहार के 25 जिले ऐसे हैं जहां एक भी महिला को पानी जांच के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया है। इनमें औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीवान और सुपौल शामिल हैं।

यह भी पढ़े : नीतीश कल Barh अनुमंडल में करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...