जेजेएमपी और टीपीसी में बढ़ा टकराव, एक दूसरे को बताया चोर-उच्चकों का संगठन

Latehar– प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने उग्रवादी संगठन टीपीसी को चोर उच्चकों का संगठन बताया है. संगठन की ओर से हस्तलिखित पर्चा जारी करते हुए  कर्मवीर जी ने कहा है कि टीपीसी चोर उच्चकों का संगठन है.

पर्चा में लिखा है कि टीपीसी का रोशन उरांव, कुलदीप मेहता,नथुनी सिंह चेरो, चंचल उर्फ गोविंद, निर्मल भुइयां सभी पूर्व में माओवादी कमांडर रह चुके हैं. कुलदीप मेहता पुलिस कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार की ओर से घोषित आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. लेकिन एक बार फिर से टीपीसी का नकाब पहनकर जनता को गुमराह कर रहा है.

कर्मवीर जी ने इस सभी से जनता को सावधान रहने का आह्वान  करते हुए दावा किया कि  2/8/ 2022 को डोकी गांव में जेजेएमपी और टीपीसी के बीच मुठभेड़ हुए मुठभेड़ में जेजेएम संगठन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जिस चंदन उरांव के घायल होने की बात की जा रही है, लेकिन जेजेपी संगठन में कोई चंदन उरांव नाम का व्यक्ति नहीं है. इसके साथ ही पर्चे में मनिका थाना क्षेत्र निवासी नथुनी सिंह पर चोरी डैकती  में संलिप्त रहने का आरोप भी लगाया गया है.

बता दें कि इसके पहले टीपीसी संगठन के लातेहार, पलामू, लोहरदगा सीमांत एरिया कमेटी के प्रवक्ता अजय जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जेजेएमपी  को चोरों का संगठन बताते हुए आम जनता से इस संगठन से दूर रहने की सलाह दी थी. साथ ही यह दावा भी किया था कि 8 फरवरी को जब मनिका थाना क्षेत्र में जनता के साथ बैठक की जा रही थी तब जेजेएमपी द्वारा अंधाधुन फायरिंग की गयी थी, जवाबी कार्रवाई में चंदन उरांव के पैर में गोली लगी थी.

रिपोर्ट-गोपी कुमार

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...