Advertisment

लुटुआ दुष्कर्म कांड पर कांग्रेस का हमला: नीतीश सरकार टायर्ड और रिटायर्ड, अब ब्यूरोक्रेसी चला रही है बिहार

Gaya: जिले के बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत लुटुआ थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची से हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे बिहार को झकझोर दिया है। इस अपराध को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार की रात राज्य सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी रामानंद कौशल से मुलाकात की और पीड़िता के परिजनों को न्याय, सुरक्षा और त्वरित मुआवजा दिलाने की मांग की।

add 22Scope News

सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए राजेश राम ने नीतीश कुमार की सरकार को “टायर्ड और रिटायर्ड” करार दिया। उन्होंने कहा, “अब बिहार को अफसरशाही और सुपर मंत्रियों द्वारा चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री को यह तक नहीं पता होता कि उन्होंने क्या फैसला लिया है।”

उन्होंने कहा कि लुटुआ जैसी घटनाएं अब बिहार में आम हो चुकी हैं। कभी कुढ़नी, कभी गोपालगंज, कभी बक्सर और आरा—हर जिले से बलात्कार, हत्या और लूट की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि मंत्री आवासों के बाहर गोलीबारी हो रही है और पटना के मरीन ड्राइव पर भाजपा समर्थित अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं।

add 1 22Scope News

राजेश राम ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के ‘अपराधियों को गोली से जवाब’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि “बातों की गोली से सरकार नहीं चलती। जनता अब सब समझ चुकी है और खोखले वादों से ऊब चुकी है।”

मीडिया द्वारा जब यह सवाल किया गया कि घटना के आरोपी नाबालिग (लगभग 15 वर्षीय) बताए जा रहे हैं, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने सीधा जवाब न देते हुए बस इतना कहा कि “पीड़िता को न्याय, सुरक्षा और मुआवजा मिले, यही सबसे जरूरी है।”

उन्होंने पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहना चाहिए। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी, रिया, रजनीश उर्फ झुना, पार्षद शिशु समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टः आशीष

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...