विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी Congress, इस काम के लिए बनाई टीम

जिलों में कांग्रेस कमिटी की संपत्ति और विस चुनाव की तैयारी के अवलोकनार्थ बनी छह सदस्यीय कमिटी। निर्मलेंदु वर्मा सहित छह सदस्यीय समिति का हुआ गठन

पटना: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमिटी की सम्पत्ति के अवलोकनार्थ और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा सहित छह सदस्यीय कमिटी बनाई गयी है। यह छह सदस्यीय समिति जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेगी और अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सुपुर्द करेगी।

इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अजय पासवान के अलावे प्रदेश कांग्रेस के तीन डेलीगेट पंकज यादव, अब्दुल बाकी सज्जन और मनीष सिन्हा को इस समिति की जिम्मेदारी सौंपी हैं जो सभी जिलों का दौरा करके विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Patna Rail Police ने लाखों रूपये मूल्य के गांजा के साथ 1 को दबोचा

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Congress Congress

Congress

AI Robotics Challenge में TCS की बड़ी कामयाबी, 115 देशों के...

TCS AI Robotics Challenge, नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में भारत ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...