Law and Order पर CM की समीक्षा बैठक को कांग्रेस ने बताया हास्यास्पद, कहा…

पटना: लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम नीतीश की समीक्षा बैठक में शनिवार को डीजपी, एडीजी और मुख्य सचिव के शामिल नहीं होने को लेकर विपक्ष अब हमलावर रुख अख्तियार कर रहा है। एक तरफ राजद ने समीक्षा बैठक पर सवाल खड़े किये तो दूसरी तरफ अब कांग्रेस ने भी तंज कसा है। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सवाल खड़ा करते हुए समीक्षा बैठक को हास्यास्पद बताया है।

उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी बैठक बुलाने का मतलब क्या जिसमें डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर शामिल ही न हों। वहीं बिहार में जमीन सर्वे को अविलंब रोकने की मांग करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार को सर्वे तत्काल रोक देना चाहिए क्योंकि इससे समाज में कटुता बढ़ रही है। लोगों के बीच झगड़ा बढ़ने लगा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अधिक भीड़ देख डीएम जुट गए Crowd Control में, पैदल ही किया पितृपक्ष मेला का निरीक्षण

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Law and Order Law and Order

Law and Order

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...