कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमसांडी में किया जनसंपर्क, उमड़ी भीड़

हजारीबाग. आज हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारीबाग से इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत मुन्ना सिंह उनके कार्यकर्ता एवं उनके सैकड़ों समर्थकों ने बांझिया, शाहपुर, एदला, बसंतपुर, कटकमसांडी चौक, लखनू, मंदिर चौक हरिजन टोला, नवादा चौक, पाराटांड़ मोड़, बरगड्डा, बहिमर चौक, सारुगारु स्कूल, डांड चौक, सुलमी चौक, लुपुंग मंदिर चौक, असधीर चौक, जलमा चौक, कंचनपुर, हेदलॉग, छड़वा डैम, खुटरा चौक, रोमी चौक, पबरा चौक एवं मायापुर मंदिर का दौरा किया।

कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया जनसंपर्क

जनसंपर्क अभियान में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में 730000 किशोरियों को लाभान्वित होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 38.41 लाख उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल की माफी और मंईयां सम्मान योजना का सकारात्मक असर जनता की बीच देखा जा रहा है।

इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी के कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, बीस सूत्रीय अध्यक्ष सरयू यादव, जिला महासचिव रंजीत यादव, जिला महासचिव बाबर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सिंह, जिला महासचिव मनोज मोदी, प्रखंड सचिव रियाजउद्दीन अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजा, पूर्व मुखिया आराभुसाई रहमत जी दौत्व मुखिया जयप्रकाश केसरी, पूर्व मुखिया शेर मोहम्मद, शाहपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंभू यादव, डांटो खुर्द की मुखिया कुमारी बाफला, जिला महासचिव रब्बानी एवं अन्य वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...