Hazaribagh : पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

Hazaribagh : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह को संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत खूंटी ज़िला का पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें जिले में संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार है जिन्होंने उन्हें यह अवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन सृजन 2025 अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Hazaribagh : संगठन ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है-मुन्ना सिंह

मुन्ना ने आगे कहा कि खूंटी की धरती सदैव संघर्ष और जागृति की प्रतीक रही है। यहां के कार्यकर्ताओं और जनता की आकांक्षाओं को शक्ति और दिशा देना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि संगठन ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही कांग्रेस की असली ताकत है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वे कांग्रेस आलाकमान, प्रदेश नेतृत्व और सभी साथी कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और खूंटी ज़िले में संगठन को और अधिक मज़बूत बनाएंगे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुन्ना सिंह को मिली नई जिम्मेदारी पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खूंटी ज़िले में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...