Advertisment

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवार किए तय, पटना से होगी घोषणा

दिल्ली : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने अपने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवार तय कर लिए हैं। पटना से उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस सब-कमेटी की बैठक करीब छह घंटे चली। बिहार कांग्रेस चीफ राजेश राम ने कहा कि कल कुछ सीटें जो रह गई थीं। कांग्रेस चुनाव समिति (CEC) की बैठक के बाद उस पर आज यानी बुधवार को दिल्ली में चर्चा हुई। आज हम बिहार जा रहे हैं।

पटना में हमलोग बात करके सभी सीटों की घोषणा करेंगे। हमारी लिस्ट बहुत जल्दी आएगी। हम संयुक्त तौर पर बता देंगे। हमारे सभी पार्टनर का अलग-अलग प्वाइंट है। सारी घोषणा एक साथ करेंगे। करीब 10 सीटें रह गई थीं जिस पर विचार करना था। उस पर आज की बैठक में विचार कर लिया गया है।

Goal 7 22Scope News

कांग्रेस के 42 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट

1. कुटुंबा – राजेश राम

2. भागलपुर – अजीत शर्मा

3. कदवा – शकील खान

4. महाराजगंज – विजय शंकर दुबे

5. खगड़िया – छत्रपति यादव

6. बक्सर – मुन्ना तिवारी

7. राजापाकड़ – प्रतिमा दास

8. करगहर – संतोष मिश्रा

9. जमालपुर – अजय कुमार सिंह

10. राजपुर – विश्वनाथ राम

11. औरंगाबाद – आनंद शंकर सिंह

12. अररिया – अबिदुर रहमान

13. किशनगंज – इजहारुल हुसैन

14. बरबीघा- गजानंद शाही

15. कहलगांव- प्रवीण कुशवाहा

16. वजीरगंज- शशि शेखर

17. बाढ़- सत्येंद्र बहादुर

18. टेकारी- अशोक गगन

19. चैनपुर- प्रकाश कुमार सिंह

20. अमरपुर- जितेंद्र सिंह

21. गया- मोहन श्रीवास्तव

22. हिसुआ- नीतू कुमारी

23. सिकंदरा- बंटी चौधरी

24. सुल्तानगंज- आनंद माधव/ललन कुमार

25. लखीसराय- अमरेश कुमार अनीश

26. वाल्मीकि नगर – राजेश सिंह

27. नरकटियागंज- विनय वर्मा

28. बेतिया – मदन मोहन तिवारी

29. चनपटिया – अभिषेक रंजन

30. रीगा – अमित टुन्ना

31. बेनीपट्टी – भावना झा

32. कसबा – आफाक आलम

33. मनिहारी- मनोहर प्रसाद

34. प्राणपुर – तौकीर आलम

35. बेगूसराय- अमिता भूषण

36. सोनबरसा – तमि ऋषिदेव

37. हरनौत – कुंदन गुप्ता

38. गोपालगंज- आसिफ गफूर

39. बेनीपुर – मिथिलेश चौधरी

40. बगहा – जयमंगल सिंह

41. कोढ़ा – पूनम पासवान

42. नौतन – अमित गिरी/ यादवेंद्र यादव

यह भी पढ़े : लालू-राबड़ी के साथ नामांकन को पहुंचे तेजस्वी यादव, राघोपुर के लिए भरा पर्चा…

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...