28.1 C
Jharkhand
Sunday, May 19, 2024

Live TV

‘कांग्रेस-RJD ने अपने घोषणा पत्र के प्रति भी गंभीर नहीं’

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला किया। विजय चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने अपने घोषणा पत्र में लोगों से वादे किए लेकिन वे अपने घोषणा पत्र के प्रति भी गंभीर नहीं दिखायी दे रहे हैं। राहुल गांधी जातीय जनगणना कराने की बात कह रहे हैं। राहुल गांधी ने इसे जिंदगी का मिशन बना लिया इससे बड़ा कोई पाखंड नहीं हो सकता। बिहार के लोगों को भ्रमित नहीं किया जा सकता है।

तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि संविधान में संशोधन करना और संविधान को बदल देना दोनों अलग-अलग बात है। संविधान में संशोधन सौ से ज्यादा बार हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार तो पूरे देश में जातीय गणना कराना चाहते थे। केंद्र सरकार को दो प्रस्ताव भेजा गया। केंद्र ने कहा कि उनका गणना का काम आगे बढ़ चुका है लेकिन कोई राज्य चाहे तो इसे करा सकता है।

बिहार सरकार ने सहजता से जातीय गणना कराई। जातीय गणना ही नहीं हुई बल्कि आरक्षण सीमा को भी बढ़ाया गया। सभी जातियों के गरीब परिवारों की पहचान कराई गई। गरीब परिवार के आर्थिक उन्नयन के लिए लघु उनयन योजना शुरू हुई। सबको दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। आज तक पूरे देश में किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया। राहुल गांधी जाति गणना की बात करते हैं बिहार को श्रेय नहीं दें रहे ये गलत है।

इंडिया गठबंधन का पहला मुद्दा ही जातीय गणना कराना था। नीतीश कुमार ने इसको लेकर पहल की थी। लेकिन ममता बनर्जी के साथ मिलकर राहुल गांधी इस प्रस्ताव को खारिज करवा दिया था। तेजस्वी यादव बोल रहे हैं कि एक करोड़ नौकरी दें देंगे कहां से दे देंगे। फ्री बिजली की बात कह रहे ये हकीकत है कि जहां मुफ्त बिजली दी गई है वहां की स्थति ठीक नहीं है। ये लोग भावनात्मक शोषण के लिए ऐसी बात कह रहे हैं। लोग इनसे सावधान रहे। कल दूसरे चरण का चुनाव है। एकतरफा रुझान से राहुल गांधी परेशान हैं।

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार जैसे नेता का नेतृत्व बिहार को उपलब्ध है – विजय चौधरी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Related Articles

Stay Connected

115,555FansLike
10,900FollowersFollow
314FollowersFollow
187,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles