तेजी से चल रहा गहन मतदाता पुनरीक्षण, 1 करोड़ से अधिक फॉर्म किए गए जमा और…

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जोर-शोर से जारी। 1.04 करोड़ (13.19%) गणना प्रपत्र प्राप्त। लगभग 94 प्रतिशत प्रपत्र वितरित

पटना: बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। बूथ स्तर के अधिकारी (BLO), BLO पर्यवेक्षक, निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी, राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए (Booth Level Agents) और स्वयंसेवक मिलकर ज़मीनी स्तर पर यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से वंचित न रह जाए। शनिवार की शाम 6 बजे तक कुल 1,04,16,545 गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) प्राप्त हो चुके हैं, जो कि बिहार में 24 जून 2025 की स्थिति में दर्ज कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं का 13.19 प्रतिशत है।

प्रपत्र वितरण का आंकड़ा भी बढ़कर 93.57 प्रतिशत हो गया है, जिसमें अब तक 7,38,89,333 प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 77,895 BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं, जिससे वे आसानी से अपने गणना प्रपत्र भर सकें और जमा कर सकें। कई मामलों में BLO मतदाताओं की लाइव तस्वीरें भी ले रहे हैं और उन्हें अपलोड कर रहे हैं, जिससे मतदाता को अलग से फोटो खिंचवाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें – चिराग बिहार में करेंगे शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार, पिता की जयंती समारोह में…

आंशिक रूप से भरे हुए प्रपत्र ECI के पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) और ECINET ऐप पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। मतदाता ECINET ऐप के माध्यम से स्वयं भी भरे हुए प्रपत्र अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रक्रिया के सुचारु एवं समयबद्ध संचालन के लिए 20,603 BLO और नियुक्त किए जा रहे हैं। लगभग 4 लाख स्वयंसेवक, जिनमें सरकारी अधिकारी, NCC कैडेट, NSS सदस्य आदि शामिल हैं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, बीमार एवं संवेदनशील वर्गों की सहायता हेतु सभी जिलों में कार्यरत हैं।

“सभी के सहयोग से और पूरी पारदर्शिता के साथ, बिहार की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण तय समय सीमा में ही पूर्ण किया जाएगा” – ज्ञानेश कुमार, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त

इसके अलावा, राज्य के 243 ERO, 963 AERO, 38 जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) स्वयं भी ज़मीनी स्तर पर मतदाताओं को फॉर्म जमा कराने में सहायता कर रहे हैं। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) भी इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    उस वक्त भी NDA की सरकार थी अब भी वही सरकार है, तेजस्वी ने…

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...