सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामला : बीजेपी केआरोप पर कांग्रेस ने घेरा, कह दी बड़ी बात

रांची : सिमडेगा मॉब लिंचिंग मामले पर बीजेपी के द्वारा लगाए गए आरोप पर कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ पीसी करने की आदत हो गईं है. पीसी में क्या बोलना है यह जानकारी बीजेपी के नेताओं के पास नहीं है.

बीजेपी विधायक रणधीर सिंह के बयान पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि सिमडेगा वाली घटना पर बीजेपी विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीआईडी जांच की मांग कर रहे हैं. पहले दोनों नेताओं को यह तय करना होगा कि जांच किस से करानी है. सरकार हर हाल में पूरे मामले की जांच करने के लिए तैयार है.

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन सरकार की विफलताओं की बात कही है. इस पर कांग्रेस ने कहा कि रणधीर सिंह को यह भी नहीं पता है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोलना है. अगर पूर्ववर्ती सरकार इतने ही विकास कार्य की होती तो उनके मुखिया चुनाव नहीं हारते और राज्य की जनता इनके कार्यों पर थप्पा लगाते हुए 28 सीटों का बहुमत नहीं देती.

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एम तौसिफ ने बताया कि रणधीर सिंह ने जो भी बातें कही है उसमें सिर्फ वह मजाक बनकर रह गए हैं. बिना जानकारी के बीजेपी के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और सिर्फ गठबंधन सरकार पर आरोप लगा रहे हैं. गठबंधन सरकार कृषि क्षेत्र में 77 योजनाओं पर काम कर रही हैं. जिसका जीता जागता उदाहरण कृषि ऋण माफी और किसानों को समय से पहले बीज मिला है.

बीजेपी अपना शासनकाल भूल गई- राकेश सिन्हा

congress1 1 22Scope News

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा है कि बीजेपी अपना शासनकाल भूल गई है. वह मातम पर सियासत करना छोड़ दें. निश्चित तौर पर यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इससे दुखी हैं. इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन हम ऐसे संवेदनशील मामलों पर सियासत नहीं करते हैं. आज हमारी सरकार मॉब लिंचिंग जैसी घटना को रोकने के लिए इस पर कानून लेकर आयी है और निश्चित तौर पर आने वाले समय में राज्य में इस तरह की घटनाएं कम होंगी.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

सिमडेगा- शराब के नशे में भतीजे ने कुल्हाड़ी से मार की चाचा की हत्या

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...