कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का भ्रमण, डीएम से की ये मांग…

बेगूसराय: बेगूसराय में इन दिनों गंगा नदी पूरी तरह से उफान पर है और कई प्रखंडों में बाढ़ आ चुकी है। बाढ़ की वजह से प्रभावित इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में में आई बाढ़ को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने भ्रमण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा कि बिहार के खजाने पर सबसे पहला हक आपदा से घिरे लोगों का होता है। गंगा नदी में अप्रत्याशित जल वृद्धि के बाद दियारा क्षेत्र के सभी पांच पंचायत पूर्ण रूप से जलमग्न हो चुका है लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन द्वारा उक्त सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है जो काफी चिंतनीय है।

बाढ़ आने से दियारा क्षेत्र में लगे मुख्य रूप से मिर्च, मक्का, दलहन एवं पशुओं का चारा पूर्ण रूप से बर्बाद हो चुका है जिससे हमारे अन्नदाता को लाखों रूपए का नुक़सान हुआ है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने बेगूसराय के जिला पदाधिकारी से बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें, कम्युनिटी किचेन, शुद्ध पेयजल, बिजली, सामुदायिक शौचालय, मेडिकल कैंप, सूखा राशन, पशु चारा, बच्चों के लिए दूध आदि चीजों का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का मांग की।

इस दौरान विशनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय राय, दादुपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जगदीश राय मुन्ना यादव, बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी, अशोक राय, आशुतोष कुमार, विवेक पासवान, पूर्व सरपंच श्रवण यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबू साहब राय, अमरेन्द्र सिंह, विनोद राय, दीपक बिंद, कैलाश बिंद, अकलदेव राम, साकेत राम, मनोहर राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- ASI ने पानी मांगा तो फोड़ दिया सर, होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में लगी थी ड्यूटी

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...