Advertisment

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सबके सामने आयी

चार नेताओं ने राजेश ठाकुर पर बोला सीधा हमला

निष्कासन की सिफारिश के बाद नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रांची : कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई : कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी और उठापटक अब खुले में आ गयी है. कांग्रेस अनुशासन समिति की अनुशंसा के बाद पार्टी के पांच नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस के पांच नेताओं आलोक दूबे, डॉ. राजेश गुप्ता, साधु शरण गोप, सुनील सिंह और लाल किशोरनाथ शाहदेव के खिलाफ अनुशासन समिति ने 6 साल के लिए निष्कासित करने की अनुशंसा की है.

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई : वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हमें स्वीकार नहीं- लाल किशोरनाथ शाहदेव

लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के 24 जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई थी. जिसके बाद सभी जिलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी थी और इसका विरोध भी किया था. कांग्रेस का जो विचारधारा है जिसमें सभी वर्गों के लेकर चलने वो इस सूची में नहीं दिखा.

जिसके बाद तीन बार सूची में बदलाव किया. जो कांग्रेस के इतिहास में कभी नहीं हुआ. हमारी मांग है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किसी आदिवासी को मौका दिया जाये. उन्होंने 2019 चुनाव का भी उदाहरण दिया. राजेश ठाकुर पर उन्होंने अक्षमता का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हमें स्वीकार नहीं है.

congress1 1 22Scope News

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई : राजेश ठाकुर के पास संगठन चलाने का अनुभव नहीं- डॉ. राजेश गुप्ता

कांग्रेस नेता डॉ. राजेश गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हमलोगों ने उनके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने अनुशासन समिति से हमलोगों की शिकायत की. उनके पास अनुभव की कमी है. संगठन चलाने की अनुभव भी नहीं है. हमलोग प्योर कांग्रेसी हैं. लंबे समय से कांग्रेस के साथ हैं.

कोरोना काल में जिसने फिल्ड में जा कर काम किया उसको सम्मानित नहीं किया, जो घर में बैठे रहे उसी को सम्मानित किया गया. हमलोग राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से मिलेंगे. जिला कमिटी का चयन और उसमें एक भी मुस्लिम भाई नहीं थे इसलिए हमलोग आवाज उठा रहे थे.

कांग्रेस का कोर वोट को मजबूत करना है, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है. अगर कांग्रेस को बढ़ाना है तो राजेश ठाकुर को हटाना होगा, तब ही कांग्रेस आगे बढ़ सकती है.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...