Commercial Advertisment

Ranchi RSS Office Attack: पेट्रोल बम हमला आतंकी साजिश का हिस्सा, NIA की पूछताछ में बड़े खुलासे

रांची के आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला आतंकी साजिश का हिस्सा निकला। एनआईए की पूछताछ में पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन ट्रेनिंग और स्लीपर सेल से जुड़े अहम खुलासे हुए।


Ranchi RSS Office Attackरांची: रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमन अंसारी और सयाम सुजान से पूछताछ में सामने आया है कि यह हमला एक बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था। एनआईए ने दोनों आरोपियों को सात दिनों की रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ शुरू कर दी है।

Ranchi RSS Office Attack:पाकिस्तान और दुबई से जुड़े विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे पाकिस्तान और दुबई में बैठे अपने कथित आकाओं के संपर्क में थे। उनके अनुसार, वीडियो कॉलिंग एप बॉटिम और वॉट्सएप के जरिए लगातार निर्देश दिए जाते थे। जांच में यह भी सामने आया कि विदेशी हैंडलरों ने इन्हीं माध्यमों से पेट्रोल बम बनाने और उसके इस्तेमाल की ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी थी। एनआईए अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी दुबई कैसे पहुंचे और वहां उनकी मुलाकात तेहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नामक आतंकी मॉड्यूल से किन परिस्थितियों में हुई।


Key Highlights

  • रांची के आरएसएस प्रांतीय कार्यालय पर हमला आतंकी साजिश का हिस्सा होने का दावा।

  • एनआईए की पूछताछ में पाकिस्तान और दुबई से जुड़े विदेशी हैंडलरों का खुलासा।

  • वीडियो कॉलिंग एप और वॉट्सएप के जरिए पेट्रोल बम बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग मिलने की जानकारी।

  • झारखंड एटीएस ने आईएसआईएस और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्धों की सूची तैयार की।

  • एनआईए आतंकी फंडिंग, स्लीपर सेल और स्थानीय नेटवर्क की जांच में जुटी।


Ranchi RSS Office Attack:हमले के बाद दिल्ली भागने की थी योजना

जांच एजेंसियों के अनुसार, संघ कार्यालय पर हमले के बाद आरोपियों की योजना बोकारो और कोडरमा के रास्ते बिहार होते हुए दिल्ली पहुंचकर छिपने की थी। एनआईए यह भी जांच कर रही है कि दिल्ली में उनका संपर्क किससे होना था और झारखंड में उन्हें स्थानीय स्तर पर किसने शरण दी। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों में आए पैसों के स्रोत और आतंकी फंडिंग की भी गहन जांच की जा रही है।

Ranchi RSS Office Attack:झारखंड एटीएस ने 61 संदिग्धों की सूची तैयार की

इधर, झारखंड एटीएस ने राज्य में सक्रिय आतंकी नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। एटीएस ने कथित तौर पर आईएसआईएस से जुड़े 12 और अलकायदा से जुड़े 49 संदिग्धों सहित कुल 61 लोगों की सूची तैयार कर राज्य के सभी 24 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेजी है। इन सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, राज्य में सक्रिय अन्य संभावित स्लीपर सेल के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।


Highlights

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...