बिना पेड़ काटे पीसीसी पथ का हो रहा निर्माण, निरीक्षण करने पहुंचे जिप सदस्य पर भड़के ठेकेदार

बानो. एस एस+2 मुख्य पथ से डिग्री कॉलेज तक जाने वाले मार्ग पर पीसीसी पथ निर्माण कार्य हो रहा है। सड़क के बीचों बीच पेड़ है और इस पेड़ को बिना काटे ही सड़का का निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर सवाल उठ रहा है। वहीं पीसीसी पथ निर्माण कार्य का निरिक्षण करने जिप सदस्य बिरजो कंडुलना पहुंचे। इस दौरान जिप सदस्य को ठेकेदार ने अपशब्द कह दिया, जिससे विवाद बढ़ गया है।

विदित हो कि पीसीसी पथ निर्माण कार्य में बीच में पेड़ के कटे हुए भाग पर ही पीसीसी पथ की ढलाई कर दिया। साथ ही साथ सड़क के बीचों-बीच पेड़ पर ही पीसीसी निर्माण कार्य किया गया। उसी मामले को लेकर जिप सदस्य निरीक्षण करने पहुंचे।

निरीक्षण के दौरान पेटीदार ठेकेदार भड़क गए और अपशब्द का प्रयोग किया, जिसे जिप सदस्य ने लिखित माध्यम से जानकारी दी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी नईमुद्दीन अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पीसीसी पथ का निरीक्षण कर उचित करवाई की जाएगी।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...