गंडक नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर, कई गांव हुए प्रभावित

मोतिहारी : गंडक नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से चंपारण के केसरिया और संग्रामपुर के कई दर्जन टोले और गाव प्रभावित हुए हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केसरिया प्रखंड के डुमरिया घाट रामपुर टोला पश्चिम टोला के लोग सरकारी नाव उपलब्ध नहीं होने से जुगाड़वाले थर्माकोल से नाव बनाकर बच्चे और बुजुर्ग को उच्च स्थान पर जा रहे हैं।

वहीं लोगो के घर में पानी आ जाने के कारण लोग अब परेशान हो गए हैं। लगातार पानी बढ़ने चापाकल और घर के चूल्हे भी डूब गए हैं। सांप, बिच्छू और जहरीले कीट पतंग से लोगों में भय का वातावरण है। सरकार से गुहार लगाते हुए स्थनीय ग्रामीण राजेश साहनी, सुदीश सहनी, दुधिया कुवर और कांति देवी ने सरकार से किसी तरह की राहत नहीं मिलने की गुहार लगाई है। वहीं इन इलाकों में बाढ़ के पानी घर में चले जाने से पेयजल की संकट के साथ-साथ जीवन बसर करना भी मुश्लिल हो गया हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने से लोगों में भय का वातावरण है।

यह भी पढ़े : प्रभारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनवितरण विक्रेताओं की बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...