झारखंड बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच शुरू, 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए; कई भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की भी समय-सारिणी तय

रांची:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में शामिल हुए लगभग 8 लाख परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शनिवार से शुरू हो रही है। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए राज्यभर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

मूल्यांकन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए जैक कार्यालय में शुक्रवार को डायरेक्टर, जिला शिक्षा पदाधिकारी और आरडीडीई के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्टेप बाई स्टेप जांच की जाएगी। मूल्यांकन में आंशिक सही उत्तरों को आंशिक अंक देने की व्यवस्था भी रहेगी।

कड़ी निगरानी की व्यवस्था:
मूल्यांकन के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। केवल केंद्र डायरेक्टर को अनुमति होगी। हर केंद्र पर CCTV कैमरा अनिवार्य किया गया है, और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने के चार दिन के भीतर अंक पत्रक जैक कार्यालय में भेजने का निर्देश भी दिया गया है।

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...