देश मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस, उपमुख्यमंत्री ने किया झंडोत्तोलन

पटना : 73वें गणतंत्र के अवसर पर उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने अपने आवास देशरत्न मार्ग में झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. हम सब भी आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह संकल्प लें कि देश के चौमुखी विकास में अपना योगदान दें.

patna rjd 22Scope News

वहीं राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यालय के अधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. प्रदेश अध्यक्ष जगदनन्द प्रसाद सिंह ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी.

aayukt patna 22Scope News

राजधानी पटना के आयुक्त कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम किया गया. आयुक्त कुमार रवि ने आयुक्त कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. मौके पर आयुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. आयुक्त कुमार रवि ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी.

dm 22Scope News

राजधानी पटना के डीएम कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने डीएम कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. मौके पर डीएम कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने राज्यवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी.

रिपोर्ट : रॉबिन

राज्यपाल फागू चौहान ने किया झंडोत्तोलन, गांधी मैदान में राज्‍यपाल ने फहराया राष्ट्रध्वज

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...