सीएम स्पीकर को लगा रहे हैं लताड़, विधायक का मंत्री पर है उगाही का आरोप, यह है बिहार का “Circus model” -तेजस्वी

यह है बिहार का “सर्कस मॉडल”- तेजस्वी

Samastipur:- एमएलसी प्रत्याशी रोमा भारती के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सरकार पर अपराध नियत्रंण में असफल रहने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर ही सवालिया निशान खड़ा हो गया है, जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं है, वहां आम जनों की सुरक्षा की हालत क्या होगी इसका तो अंदाजा ही लगाया जा सकता है.

आप सोच सकते हैं कि हमारी आपकी सुरक्षा कैसी है.

भाजपा विधायक विनय बिहारी द्वारा योगी मॉडल की मांग पर चुस्की लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में तो सर्कस मॉडल चल रहा है.   मुकेश सहनी को भाजपा ने क्या कहा, यूपी में मुकेश सहनी ने भाजपा के लिए क्या कहा, लगे हाथ मुख्यमंत्री ने स्पीकर को लताड़ा, विकास में फिसड्डी होने पर मुख्यमंत्री को विशेष राज्य के दर्जे की याद आती है,  तो उपमुख्यमंत्री के द्वारा कहा जाता है कि विशेष राज्य की जरुरत ही नहीं है.  भाजपा विधायक के द्वारा अपनी ही मंत्री पर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर उगाही का आरोप लगाया जा रहा है. यदि इस पूरे परिदृश्य् को समझने की कोशिश करें तो यह किसी सर्कस मॉडल से कम नजर आता है क्या.

यह पता ही नहीं चलता सरकार चला कौन रहा है

इस हालत में तो यह पता ही नहीं चलता की यह सरकार किसकी है.

जब सीएम ने स्पीकर को लताड़ दिया तो अब लोकतंत्र की गरिमा कहां बची.

चिराग पासवान का बंगला खाली करन के सवाल पर कहा कि जिस ईमानदारी के साथ रामविलास जी भाजपा के साथ रहे, खुद चिराग ने भी अपने को मोदी का हनुमान कहा उसके बाद भी क्या इस रवैये को ठीक कहा जा सकता है. भाजपा ने न सिर्फ बंगला छीना बल्कि चिराग की पार्टी भी तोड़ दिया.

तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...