Advertisment
कटिहार : बरारी थाना क्षेत्र के उत्तरी भंडारतल गांव में मिर्ची तोड़ने गए दंपति की पांव फिसलने से नदी में डूब गए। घटना में पति पानी में डूब गए। ग्रामीणा और गोताखोरों की मदद से ढूंढ़ा जा रहा है, लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया है।
Advertisment
बताया जा रहा कि हीरो मरांडी अपनी पत्नी प्रियंका मरांडी के साथ खेत में मिर्ची तोड़ रहे थे, इसी दरमियान पांव फिसलने से बाढ़ के पानी में डूब गए। डूबता देख एक मजदूर ने प्रियंका मरांडी को नदी से खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई लेकिन हीरो मरांडी गहरे पानी में डूब गए।
स्थानीय ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से हीरो मरांडी को ढूंढा जा रहा है। अब तक हीरो मरांडी लापता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में हर साल बाढ़ का कहर रहता है लेकिन प्रशासन के द्वारा व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है।
Advertisement




