रांची: झारखंड हाईकोर्ट में धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने सीबीआई की जांच रिपोर्ट से असंतुष्टि जताई।
कोर्ट ने जांच पदाधिकारी से कई सवाल पूछे, जिनका वह सटीक जवाब नहीं दे पाए। अदालत ने कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज दिखाकर आईओ से सवाल पूछा कि जब ऑटो वाले ने जज को टक्कर मारी तो क्या इंपैक्ट वाली जगह की जांच एफएसएल को भेजी गयी है या नहीं। उन्होंने कहा एसआइटी ने पूरे ऑटो को ही रांची एफएसएल भेजा है लेकिन रिपोर्ट नहीं आयी है। अदालत ने कहा कि इस मामले में सीबीआइ से आग्रह होगा कि वह समय न गुजारे।







