बोकारो में टेलर की चपेट में आने से ग्वाला की मौत, गुस्साए लोगों ने किया एनएच 32 को जाम

बोकारो. जिले में टेलर की चपेट में आने से एक ग्वाला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वह दूध लेकर घर से सुधा डेयरी गया हुआ था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 32 को जाम कर दिया।

बोकारो में टेलर की चपेट में आने से ग्वाला की मौत

बताया जा रहा है कि सिटी थाना क्षेत्र के एनएच 32 के उकरीद मोड़ के पास साइकिल सवार 56 वार्षीय रजनीकांत यादव की टेलर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि पापा गाय से दूध निकालने का काम करते थे। रोज की तरह आज दूध लेकर सुधा डेयरी गए हुए थे। अचानक हमें सूचना मिली कि पापा का एक्सीडेंट हो गया है।

वहीं सिटी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया। मृतक बारी कोऑपरेटिव खटाल में रहकर अपने पांच बच्चों के साथ जीवन यापन करते थे। स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Reliance Foundation: 10 लाख लड़कियों की बदलेगी जिंदगी! मिलेंगे डिजिटल स्किल्स...

Reliance Foundation: देशभर की 10 लाख लड़कियों और युवा महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उनके लिए शिक्षा, रोजगार और करियर के नए अवसर तैयार करने...

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...