Advertisment

अपर बाजार में दुकान सील करने का दुकानदारों ने किया विरोध, समर्थन में उतरे सीपी सिंह और महुआ माजी

रांची : रांची के अपर बाजार में सुबह से ही माहौल गरम है. दरअसल नगर निगम ने सत्रह बिल्डिंग्स को अवैध घोषित कर दिया है और उसे सील करने का आदेश दिया है. इसके लिए सुबह जब इलाके में दुकानों को बंद कराने इंफोर्समेंट टीम पहुंची तो विरोध और हंगामा शुरू हो गया.

दुकानदारों और इंफोर्समेंट टीम में झड़प

इस दौरान दुकानदारों और इंफोर्समेंट टीम के बीच झड़प भी हुई. इंफोर्समेंट टीम लोगों को सरकारी काम में बाधा न डालने का अनुरोध किया. इस बीच नगर निगम के उपमहापौर और बीजेपी नेता सीपी सिंह और जेएमएम नेता महुआ माजी भी दुकानदारों के समर्थन में पहुंची. महिला दुकानदारों का कहना है कि वो अपनी रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने देंगी. और किसी भी सूरत में दुकानों को सील नहीं होने देंगी.

सील करने के मामले पर राजनीति शुरू

अपर बाजार में दुकानों को सील करने के मामले को लेकर राजनीति भी जारी है. उप महापौर के साथ-साथ बीजेपी नेता सीपी सिंह और जेएमएम नेता महुआ माजी भी अपर बाज़ार पहुंचे. सीपी सिंह ने कहा कि जब किसी का आशियाना उजड़ता है तो तकलीफ होती है. इसका दोष सरकार पर मढ़ते हुए सीपी सिंह ने कहा कि दुकानदारों के साथ गलत हो रहा है. वहीं महुआ माजी ने समस्या के लिए पिछली सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार अगर समस्या का समाधान कर दी होती तो आज इस तरह की परेशानी नहीं होती.

रिपोर्ट : करिश्मा सिन्हा

Railway Update: रांची मंडल की तीन पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय,...

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते रांची रेल मंडल की तीन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया...

JPSC Exam Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ,...

झारखंड भर्ती परीक्षा घोटाले में सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते से 8 घंटे पूछताछ की। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को काम देने और...

Jharkhand Naxal Crackdown: एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 16...

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता। एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली गिरफ्तार, 16 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण। पुलिस, सीआरपीएफ...