छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले और मासस का धरना-प्रदर्शन

धनबादः  जैक  रिजल्ट से नाराज छात्रों पर धनबाद, एसडीएम सुरेंद्र कुमार और पुलिस बल के द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले और मासस ने जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर महाधरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया। प्रदर्शन में बगोदर विधायक विनोद सिंह और निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी समेत सैकड़ों की संख्या में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

विनोद सिंह एवं अरूप चटर्जी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया और दोषी अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी गयी है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 3 साल पहले ली गई थी ,अब भी वे  रिजल्ट के इंतजार में है और जिन परीक्षाओं के रिजल्ट आए हैं ,उसमें अब तक नौकरी नहीं दी गई। साथ ही न्यायाधीश एवं अधिवक्ता हत्याकांड मामले में भी प्रशासन को आड़े हाथों लिया और विधि व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति में सुधार की मांग की।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...